हूल दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
ञ्जद्धद्गह्मद्ग ख्द्बद्यद्य ढ्डद्ग द्वड्डठ्ठब् श्चह्मश्रद्दह्मड्डद्वह्य श्रठ्ठ ॥ह्वद्यद्य ष्ठड्डब्
हूल दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
संवाद सूत्र,पाकुडिया(पाकुड़): झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई । इसमें 30 जून को हूल दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से पाकुडिया सती घाट मैदान में हूल दिवस मनाया जाएगा। जिसमें खेल प्रतियोगिता जैसे तीरंदाजी, मटका फोड़ लागड़े ऐनेच आदि का आयोजन किया जाएगा । प्रत्येक साल की भांति इस साल भी महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी की अगुआई में पाकुड़िया सिद्धो कान्हु चौक स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा । मौके पर केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे, केंद्रीय कमेटी सदस्य देवीलाल हांसदा, मईनुद्दीन अंसारी, मेहलाईल अंसारी, मंजर आलम,सुभाषिनी मुर्मू,मनेजर हेम्ब्रम,छोटू भगत,विश्वजीत दास,अकबर अली,सुखदेव दास,विश्वनाथ मुर्मू,ऐनोस मुर्मू,नरेश हांसदा,थोमस मुर्मू थे।