यूपी में विधि-व्यवस्था नाम की चीज नहीं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष गुलाम अहमद ने कहा कि यूपी में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
पाकुड़ : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना के विरोध में पाकुड़ जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधीचौक पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी जिलाध्यक्ष गुलाम अहमद ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष गुलाम अहमद ने कहा कि यूपी में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पीड़िता का अंतिम संस्कार बिना परिवार की उपस्थित में करा दिया गया। यह गंभीर अपराध और मानवाधिकार का उल्लंघन है। मौके पर निरंजन मिश्रा, संतु चौधरी, अवधेश झा, मुख्तार हुसैन, भीम सिंह, प्रमोद डोकानिया, असलम अंसारी, सिराजुद्दीन शेख अभिषेक सिंह अभिषेक यादव मौजूद थे।