घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल-धनुषपूजा के बीच शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आ
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल-धनुषपूजा के बीच शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जयकिष्टोपुर निवासी इशहाक शेख ( 58) जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां समय पर ईलाज शुरू नहीं होने से इशहाक करीब डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा। बाद में अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में हंगामा दिया। ग्रामीणों व परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ईलाज नहीं करने का आरोप लगाया। नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच लोगों को शांत कराया।
परिजनों ने बताया कि जिस समय घायल को अस्पताल पहुंचाया गया उस समय ईलाज शुरु नहीं किया गया। जिस कारण मरीज बरामदे में ही तड़पता रहा। समय पर ईलाज शुरू हुआ होता तो इशहाक की जान बच जाती। परिजनों का हंगामा देख अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस सदर अस्पताल पहुंच परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसके झा ने बताया कि घटना के बाद घायल इशहाक का इलाज किसी झोलाछाप चिकित्सक के यहां चल रहा था। स्थिति गंभीर देख झोलाछाप चिकित्सक ने उसे अस्पताल भेज दिया। डॉ. अरविन्द ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार घायल की स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण परिजनों को बाहर ले जाने की सलाह दी। बाहर ले जाने के लिए 108 में फोन कर एंबुलेंस भी बुलाया गया था।