भोजन नहीं मिलने पर छात्राओं ने बवाल काटा
महेशपुर (पाकुड़) : दो दिनों से भोजन नहीं मिलने से आक्रोशित कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय कै
महेशपुर (पाकुड़) : दो दिनों से भोजन नहीं मिलने से आक्रोशित कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय कैराछतर की छात्राओं ने बुधवार को जमकर बवाल काटा। आक्रोशित छात्राओं ने कुछ देर के लिए विद्यालय से बाहर निकलकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधीक्षक राजाराम साह विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से बातकर उन्हें शांत कराया।
आक्रोशित छात्रा सोनम कुमारी, प्रमिला मुर्मू, सिम्मी कुमारी, स्टेनशील मुर्मू, फ्रांसीसी मुर्मू, गीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, पोलिना मुर्मू ने बताया कि विद्यालय की वार्डन रीता रानी साहु की मनमानी एवं लापरवाही के कारण वे लोग पिछले दो दिन से भूखे हैं। छात्राओं ने बाताया कि वार्डन द्वारा
उन्हें सही समय पर भोजन नहीं दिया जाता है। मंगलवार की दोपहर को मेनू के अनुसार खाना नहीं दिया गया। साथ ही गैस सि¨लडर खत्म होने के नाम पर रात को खाना के बदले कीड़ावाला चूड़ा दिया गया। जो खाने लायक नहीं था साथ ही बुधवार की सुबह भी नास्ता नहीं दिया गया। मजदूरी में उनलोगों को हंगामा व सड़क जाम करना पड़ा। इधर घटना की जानकारी
मिलते ही डीएसई राजाराम साहा, बीईईओ भरत कुमार एवं मिलन घोष मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्राओं को समझाकर शांत कराया। तीनों अधिकारी विद्यालय पहुंच कर छात्राओं की समस्या से अवगत हुए। इस संबंध में डीएसई ने बताया कि मामला गंभीर है वार्डेन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाल संसद का हुआ गठन-------------------डीएसई व बीईईओ की उपस्थिति में बुधवार को विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया। इसमें पुष्पा कुमारी को प्रधानमंत्री, पोलिना मुर्मू को उपप्रधानमंत्री, सुनीता हेम्ब्रम एवं रेहजन खातून को स्वस्थ मंत्री, सुमन खातून को सफाई मंत्री एवं जुलीन टुडू को संस्कृति मंत्री मनोनीत किया गया।