Move to Jagran APP

सादगी से मना मुहर्रम का त्योहार, नहीं निकला ताजिया

जागरण टीमपाकुड़ मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार मुहर्रम जिले भर में सादगी के साथ श्

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM (IST)
सादगी से मना मुहर्रम का त्योहार, नहीं निकला ताजिया
सादगी से मना मुहर्रम का त्योहार, नहीं निकला ताजिया

जागरण टीम,पाकुड़: मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार मुहर्रम जिले भर में सादगी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रशासन के अनुरोध पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस नहीं निकाला। हालांकि कुछ जगहों पर युवकों ने अखाड़ लगाकर शस्त्र कला का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

हिरणपुर (पाकुड़): कोविड निर्देशों का अनुपालन करते हुए मुस्लिम समुदाय ने मुहर्रम पर्व शुक्रवार को सादगी से मनाया। प्रखंड के विपदपुर , करनडांगा , मनीडांगा , छापतल्ला आदि गांवों में ताजिया स्थापित की गई, पर लोग एकत्रित न होकर अपने घरों में पर्व को मनाया। उधर इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैदी रही।

महेशपुर (पाकुड़): इस अवसर पर लोग घरों में रहकर ही पर्व मनाया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली थी। लोग घर में रहकर ही मनाया पर्व मनाया। वही मोहर्रम पर्व को लेकर महेशपुर पुलिस प्रशासन सभी चौक- चौराहों एवं मस्जिदों के सामने मुस्तैद रहे।

पाकुड़िया(पाकुड़) : मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार के दिशानिर्देश को मानते हुए बगैर जुलूस प्रदर्शन के ही पर्व को मनाया । इधर पाकुड़िया पुलिस को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग अलग गांवों में गश्ती करते देखा गया ।

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को सरकार के गाइडलाइन के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व मनाया। प्रखंड क्षेत्र के केवल फुलपाहड़ी व जिरली के ग्रामीण ही बिना तजिया के पर्व को सादगीपूर्ण मनाया। कई जगहों पर युवकों ने लाठी व तलवार का करतब दिखाया। जिरली के निजाम अंसारी ने बताया कि कोरोना की वजह से लोगों में पर्व के प्रति खास उतना उत्साह नहीं दिखा। लोग सड़कों पर उतर कर तरह तरह के करतब करते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.