विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस केंद्र पहुंच डीआइजी ने ली हर चीज की खबर, अस्‍त्र-शस्‍त्रों के रख रखाव से लेकर साफ-सफाई पर फरमाया गौर

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 17 Mar 2023 09:41 AM (IST)

संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार की सुबह पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया और इस दौरान सारी ...और पढ़ें

संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी सुदर्शन मंडल की फोटो
संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी सुदर्शन मंडल की फोटो

जागरण संवाददाता, पाकुड़। संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार की सुबह पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने गुरुवार को एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया था। डीआइजी ने पुलिस केंद्र के निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक निर्देश दिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार को भी जरुरी निर्देश दिए।

डीआइजी ने पुलिस केंद्र की व्‍यवस्‍था की ली सुध

डीआइजी के पुलिस केंद्र पहुंचते ही उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद पुलिस केंद्र कार्यालय में पुलिस केंद्र के सभी शाखाओं के पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजियों का संधारण सही तरीके से करें। पंजियों की रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दें। डीआइजी पुलिस केंद्र की व्यवस्था से भी अवगत हुए।

शस्‍त्रों के रख-रखाव का किया अवलोकन

डीआइजी ने पंजी के अलावा वाहनों के रख-रखाव, भवन आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने एमटी शाखा में वाहनों के रदीकरण वाहनों की निलामी संबंधित चल रही प्रक्रिया को देखा। डीआइजी ने शास्त्रागार का भी निरीक्षण किया। यहां शस्त्रों के रख-रखाव को बारिकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मियों का सर्विस बुक को अपडेट रखें।

पुलिस केंद्र की साफ-सफाई पर फरमाया गौर

डीआइजी ने निरीक्षण के बाद बताया कि सबकुछ सामान्य पाया गया। पंजियों के निरीक्षण में कुछ खामियां मिली है, जिसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र में पुलिसकर्मियों के नया भवन लगभग बनकर तैयार है। पुलिसकर्मी आराम से अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रह सकेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, डीएसपी प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। निरीक्षण के बाद डीआइजी दुमका के लिए प्रस्थान कर गए।