विधायक प्रतिनिधि की मनमानी खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं
संवाद सहयोगीपाकुड़ आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को झारख
संवाद सहयोगी,पाकुड़ : आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ शहर के रवींद्र चौक पर मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने विधायक प्रतिनिधि का पुतला दहन किया।
छात्र नायक रामधनी टुडू ने बताया कि पंकज मिश्रा आदिवासियों, जल, जमीन, जंगल के खिलाफ है। उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि साहिबगंज जिले में जितने भी अवैध क्रशर व बैगर माइनिग का ट्रक संचालन हो रहा है। उसमें उनकी संलिप्तता है। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। स्थानीय लोगों का जीवन यापन मुश्किल होते जा रहा है। आदिवासी छात्रों ने राज्य सरकार से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की। आदिवासी छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार अपनी मुख्य बिदुंओं से विचलित होती नजर आ रही है। इससे आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार की कार्यशैली नहीं बदलती है, तो यह दुखद होगा। आदिवासी छात्रों ने मुख्यमंत्री से पंकज मिश्रा को पद से हटाने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि शीघ्र उन्हें पद से नहीं हटाया गया तो छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवी एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कलम मुर्मू, सुनील मुर्मू, जीतराम मुर्मू, एडवार्ड सोरेन, अजय टुडू, छीता मुर्मू, शांतिलता मुर्मू, पूर्णिमा, धन किस्कू, रामचरण मरांडी आदि मौजूद थे।