तेज रफ्तार बाइक चलाने पर होगी कार्रवाई : एसपी
पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसर में गुरुवा
पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसर में गुरुवार को कॉफी विथ कोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक स्वयं नगर व मुफस्सिल थाना पहुंच लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने उपस्थित जनता प जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि दुर्गा पूजा की तरह दीपावली व छठ में भी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। मालपहाड़ी थाना में भी थाना प्रभारी राजकिशोर मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
नगर थाना में खिदिरपुर निवासी अनादि मंडल ने सोनाजोड़ी में सड़क दुर्घटना का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में सावित्री देवी घायल हो गई थी। अस्पताल में वह ¨जदगी व मौत से लड़ रही है। पैसा के अभाव में वह अपना इलाज नहीं करा पा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संबंधित विभाग से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाएगा। शहर के प्रणव कुमार चौबे व वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद ने शहर में युवकों द्वारा तेज गति से बाइक चलाने का मामला उठाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 15 दिनों के अंदर अलग से यातायात पुलिस की टीम बनाई जाएगी। सभी ड्रेस कोड में रहेंगे। तेज गति से बाइक चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई होगी। खदानपाड़ा निवासी अक्षय कुमार ने शहर में अनियमित ऑटो परिचालन का मुद्दा उठाया। अक्षय ने कहा कि चालक सड़क पर जहां-तहां ऑटो खड़ा कर सवारी को उतारते हैं। कार्यक्रम में रेलवे फाटक के नजदीक अतिक्रमण करने, धनतेरस में शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होने का भी मामला उठाया गया। विभिन्न वार्ड के पार्षदों ने कहा कि शहर में जुआ व शराब पर प्रतिबंध लगाना काफी जरुरी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब व जुआ पर हर हाल में प्रतिबंध लगेगा। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी शिवशंकर तिवारी, महिला थाना प्रभारी मीरा पाल, अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, मिस्फीका, मदनमोहन गोंड, राजीव रंजन पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।
लिट्टीपाड़ा : थाना परिसर में गुरुवार को कॉफी विथ कोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विमल कुमार ¨सह ने की। पुलिस ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की समस्या सुनी तथा समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष खितिश चंद्र साह, उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश मंडल, शिव टुडू, उपेंद्र नाथ साहा, निर्मल मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
हिरणपुर : एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर थाना प्रांगण में गुरुवार को कॉफी विथ कोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थाना प्रभारी अवधेश कुमार ¨सह ने की। कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था बिरसा मुंडा सेवा संस्थान व शील दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बाजार व आसपास इलाके में गंदगी पर चर्चा हुई। साफ-सफाई का निर्णय लिया गया। इस मौके पर एएसआई सनातन मांझी, सोहराब खां, अशोक साहा, शौकत अली, ताहिर शेख, मोहन लालभगत, नरेंद्र साहा सहित अन्य उपस्थित थे।
अमड़ापाड़ा : थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर कॉफी विथ कोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने की। हटिया परिसर में फैली गंदगी, लाइट की मरम्मति सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर एसआई शंभु शरण सहाय, प्रशिक्षु एसआई संतोष कुमार, विजय कुमार, एएसआई मंदीप मेहता, विपिन कुमार, अयोध्या ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे। लोगों ने की कॉफी विथ कोप कार्यक्रम की सराहना
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने नगर थाना में उपस्थित लोगों से कॉफी विथ कोप कार्यक्रम से होने वाला फायदा व नुकसान के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया कि अगर इस कार्यक्रम से जनता को लाभ नहीं पहुंच रहा है तो कार्यक्रम को बंद कर दिया जाएगा। इस पर मदन मोहन गोंड, विवेकानंद तिवारी, अनुग्रहित प्रसाद साह, मिस्फीका, अशोक प्रसाद सहित अन्य लोगों ने कहा कि कॉफी विथ कोप कार्यक्रम से लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है। पुलिस व जनता के बीच खाई कम हो रही है। मिस्फीका ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा चलायी जा रही कॉफी विथ कोप कार्यक्रम से लोगों को फायदा हो रहा है। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण इलाके के लोगों को लाभ पहुंच सके। महिला सुरक्षा पर पुलिस को अधिक जोर देना होगा।