जाहेरथान से ली गई मिट्टी
संसू, महेशपुर (पाकुड़): भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के अर्जुनदाहा पंचायत के म
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 05:04 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 05:04 PM (IST)
संसू, महेशपुर (पाकुड़): भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के अर्जुनदाहा पंचायत के मोहुलबोना गांव में शहीदों की प्रतिमा निर्माण के लिए पवित्र जाहेरथान से मिट्टी का संग्रह किया। गांव के गुड़इत, नायकी ने पारंपरिक रीतिरिवाज से पूजन के बाद मिट्टी का संग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुड्डू ने बताया कि शहीदों के की मूर्ति के निर्माण के लिए को लेकर राज्य के सभी जाहेरथानों से मिट्टी संग्रहित की जा रहा है। मिट्टी संग्रह कर 22 जनवरी को रांची ले जाया जाएगा। मौके पर दुर्गा मरांडी, मोजेश टुड्डू, हरिदास टुडू, फूलबाबू कोड़ा, ग्राम प्रधान, गुडइत, नायकी, मांझी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें