.. ताकि आने वाली पीढ़ी को भी मिले प्राण वायु
जागरण संवाददातापाकुड़ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को दैनिक जागरण का पौ
जागरण संवाददाता,पाकुड़: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को दैनिक जागरण का पौधरोपण महाअभियान आक्सीजन है वरदान का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि पौधरोपण के लिए लोगों का प्रेरित व जागरूक करने का दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। पौधा से ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जीवन के लिए आवश्यक प्राणवायु मिलेगी। कोरोना काल में आक्सीजन की महत्ता को लोगों ने देखा समझा। हमें आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य की भी चिता करनी है।
आक्सीजन है वरदान के तहत शहर की बैंक कॉलोनी स्थित नव निर्मित जिला स्टेडियम परिसर में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी मणिलाल मंडल, डीएफओ रजनीश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, समाज सेवी रीतू पाण्डेय ने पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत पीपल, आम, जामुन सहित कई औषधीय और अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए गए। पौधे की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से परिसर के बाहर लगाए गए पौधे की घेराबंदी भी की गई। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ साथ जिला एथलेटिक्स संघ व खेल संघ ने भी सहयोग किया।
एसपी मणिलाल मंडल ने कहा कि हरेक व्यक्ति को अपने आस पास के क्षेत्रों में पौधा लगाना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जो पौधा लगाए उससे आज हमें प्राणवायु मिल रही है। हमें भी आने वाली पीढ़ी के लिए पौधा लगाना होगा। डीएफओ रजनीश कुमार ने कहा कि पौधा लगाना और पौधे की सुरक्षा हरेक नागरिक का दायित्व है। जिला परिषद अध्यक्ष व कोरोना फाइटर बाबुधन मुर्मू ने कहा कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन हमें पौधे से ही मिलते हैं। कोरोना काल में कई लोगों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है इकार्यक्रम के दौरान समाज सेवी राजीव रंजन पांडेय, जिला एथलेटिक्स संघ के अमलान कुसुम सिन्हा रणवीर कुमार, प्रकाश कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने पौधा लगाया।