ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का हुआ चयन, रांची में खेलेंगे
फोटो फाइल संख्या 15 पीकेआर 11 में -अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आरजे स्टेडियम में हुआ खिलाड़ियों का ट्रायल -28 जनवरी से रांची के जेएससीए में होगा मैच जागरण संवाददाता पाकुड़ रांची में आयोजित होने वाली अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : रांची में आयोजित होने वाली अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बुधवार को शहर के रानी ज्योर्तिमयी स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में 35 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 28 जनवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुरु हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला क्रिकेट संघ के सोना दास, अर्जुन सिंह, बॉबी सिंह, गणपत सिंह की उपस्थिति में नवाज अली, सेवेस्टिन सोरेन, राहुल कुमार राय, तुषार घोष, शमशुद विश्वास, असराफूल शेख, अरीजीत मंडल, प्रशांत कुमार, महफूज आलम, मो. अबू बकर, नितेश कुमार यादव, इमरान, नितेश कुमार, आदित्य कुमार, प्रीतम का चयन किया गया। गणपत ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ की ओर से कुल 35 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अंडर-19 प्लेड ग्रुप के सभी 15 खिलाड़ी 28 जनवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुरु हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ के सचिव वीरेन्द्र कुमार पाठक, प्रणय तिवारी सहित अन्य खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।