सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, एक जख्मी
फोटो फाइल संख्या 11 पीकेआर 12 में - आग लगने से हजारों की संपत्ति हुई राख संवाद सूत्र
फोटो फाइल संख्या 11 पीकेआर 12 में
- आग लगने से हजारों की संपत्ति हुई राख
संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव में गैस सिलेंडर फटने से लिखन सोरेन का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में ग्राम प्रधान का पुत्र आनंद हेम्ब्रम घायल हो गया। वह मोबाइल लेने के लिए घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल आनंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दिन लिखन की बेटी रोजमेरी सोरेन घर में खाना बना रही थी। गैस जलाने के बाद उसमें बर्तन रखकर कुछ सामान लेने के लिए बगल के कमरा में गई। वापस लौटने पर देखा कि सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा है। वह तुरंत कमरा से बाहर निकल गई। इसी बीच सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई। घर का सारा सामान जल गया। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान का बेटा आनंद हेम्ब्रम उसी कमरा में मोबाइल चार्ज में लगाया था। आग लगने के बाद वह कमरा से मोबाइल निकालने का प्रयास करने लगा। जिस कारण वह आग की चपेट में आ गया। इससे आनंद जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पचुवाड़ा और डुमरचीर पंचायत के मुखिया को दी। सूचना के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।