नया बस स्टैंड परिसर में आश्रय स्थल का शिलान्यास
नगर परिषद क्षेत्र के नया बस स्टैंड परिसर में बनने वाले आश्रय स्थल का शिलान्यास किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 06:25 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के नया बस स्टैंड परिसर में बनने वाले आश्रय स्थल का मंगलवार को शिलान्यास हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सहा ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि 64 लाख 64 हजार से आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा। यह शेड 70 सीट वाला होगा। इसके निर्माण हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, रतन सरदार आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें