प्रमाणपत्र बनाने में छात्रों को हो रही परेशानी
संसू पाकुड़िया(पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड के छात्रों को इन दिनों जाति निवास व आय प्रमाण्संसू पाकुड़िया(पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड के छात्रों को इन दिनों जाति निवास व आय प्रमाणपत्र बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां छात्रों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह जानकारी बयान जारी कर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तपन मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं
संसू, पाकुड़िया(पाकुड़): पाकुड़िया प्रखंड के छात्रों को इन दिनों जाति निवास व आय प्रमाणपत्र बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां छात्रों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह जानकारी बयान जारी कर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तपन मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं सुबह-शाम प्रज्ञा केन्द्र और प्रखंड कार्यालय के आस पास भटकते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाईन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। जिससे गरीब छात्र -छात्राओं में निराशा का भाव साफ झलक रहा है। छात्रवृत्ति की राशि गरीब विद्यार्थी के आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए बहुत मदद करता है। परंतु खेद है कि कोई भी जिला स्तरीय कल्याण विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी या अंचल निरीक्षक छात्र-छात्राओं को रही परेशानी को सुलझाने में रुचि नहीं ले रहे है। जबकी सरकार के निर्देशानुसार 14 दिनों के अंदर जाति, आय और निवासी प्रमाण पत्र निर्गत कर देना है।