जागरूक रहने से ही मिलेगा अधिकार
संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा भवन में रविवार को झारखंड मानवाि
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा भवन में रविवार को झारखंड मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शत्रुध्न शर्मा ने की। इसमें पाकुड़ सहित गोड्डा, साहिबगंज व दुमका के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना हेंब्रम ने कहा कि मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद की ओर से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है। बराबर की आजादी व सम्मान हासिल करने का अधिकार है। मानवाधिकार व भारतीय संविधान इस मौलिक अधिकार की गारंटी देता है। इस नियम को तोड़ने वालों को न्यायालय से सजा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकार को लेकर जागरूक होना चाहिए। समाज में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का शोषण या प्रताड़ित नहीं किया जा सकता। पारिवारिक, समाजिक व अन्य शोषण के विरुद्ध पूरे कठोरता से कदम उठाया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। योजनाओ में अनियमितता होने पर सरकार को पत्र लिखा जाएगा। ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। पारदर्शी विकास कार्य को लेकर नियमित अनुश्रवण भी किया जाएगा, ताकि जनहित में योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक मंटू मुर्मू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय हेम्ब्रम, कोर कमेटी सचिव पत्रास हांसदा, गेब्रियल मुर्मू, गेब्रियल हेंब्रम, तेरेसा सोरेन, रीता पासवान, तेरेसा टुडू, मीना हांसदा, एंजेल तारा हेंब्रम आदि उपस्थित थे।