पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हिरणपुर (पाकुड़) : पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के तोड़ाई के निकट घोषधोवा तालाब ि
हिरणपुर (पाकुड़) : पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के तोड़ाई के निकट घोषधोवा तालाब स्थित एक पेड़ में लटकता तोड़ाई निवासी विकास कुमार मंडल (20) का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। बतातें हैं कि मृतक की बड़ी मां घटना के दिन लकड़ी चुनने गई थी। वापस लौटने पर देखा कि विकास कुमार पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की बड़ी मां ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। मृतक के पिता नारायण मंडल ने बताया कि विकास शौच की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। एएसआई शिवजी ¨सह व वीरेन्द्र ¨सह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्म हत्या।