Move to Jagran APP

15 स्कूलों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग प्लांट

पाकुड़ वर्षा जल संरक्षण के लिए जिले के 15 सरकारी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिग का प्लांट

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 06:34 AM (IST)
15 स्कूलों में लगेंगे  रेन वाटर हार्वेस्टिग प्लांट
15 स्कूलों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग प्लांट

पाकुड़: वर्षा जल संरक्षण के लिए जिले के 15 सरकारी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिग का प्लांट लगाए जाएंगे। इसका दायित्व विशेष प्रमंडल विभाग को दिया गया है। इस प्लांट के लगाए जाने से ना केवल वर्षा जल का संरक्षण होगा बल्कि इसके प्रति बच्चों को जागरूक किया जा सकेगा। इसके लिए 1,65,517 रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। टेंडर निकाली गई है। 20 जून को टेंडर का शुभारंभ किया जाएगा। टेंडर प्रकिया संपन्न होने के बाद रेन वाटर हार्वेस्टिग के निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अमड़ापाड़ा प्रखंड के दो, हिरणपुर प्रखंड के तीन, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के एक, महेशपुर प्रखंड के दो, पाकुड़ प्रखंड के चार व पाकुड़िया प्रखंड के तीन स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण कराया जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण हो जाने से वर्षा का जल संचय होगा। इससे जलस्तार में भी सुधार होगा। लोगो को जल संकट से भी निजात मिलेगी।

loksabha election banner

क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिग

रेन वाटर हार्वेस्टिग के तहत मकानों की छत पर गिरने वाले पानी का संग्रह इसे भूगर्भ तक पहुंचाया जाता है। इससे जहां वर्षा जल की बर्बादी को रोका जा सकता है। इसके माध्यम से भूगर्भ जल के स्तर को नीचे जाने से रोका जा सकेगा।

-वर्जन

वर्षा के जल संचय के लिए जिले के 15 सरकारी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण कराए जाएंगे। विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही वाटर हार्वेस्टिग निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।

अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमंडल, पाकुड़

यहां होगा निर्माण

पाकुड़ : राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय धनुषपूजा, कस्तूरबा विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुदरापहाड़ी।

अमड़ापाड़ा : कन्या मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय।

हिरणपुर : बालक मध्य विद्यालय, राजकृत प्लस टू हाई स्कूल, कस्तूरबा विद्यालय।

लिट्टीपाड़ा : कस्तूरबा विद्यालय

महेशपुर : उत्क्रमित हाई स्कूल गढ़बारी, कस्तूरबा विद्यालय।

पाकुड़िया : मध्य विद्यालय गधपुरा, हाई स्कूल पाकुड़िया, कस्तूरबा विद्यालय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.