आदिवासी सेंगल अभियान ने फूंका विधायक का पुतला
संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पातपहा
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पातपहाड़ी गांव में संताली भाषा ओलचिकी लिपि का विरोध करने वाले शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन का पुतला फूंका। अभियान के अध्यक्ष गानेल हेम्ब्रम के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ओलचिकी लिपि के विरोधी है। वह ओलचिकी लिपि का विरोध कर रहे हैं। आदिवासी सेंगल अभियान इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम में सतन मुर्मू, सुशांति हेम्ब्रम, पकु मरांडी, रामजीत मुर्मू, अमीन टुडू, फिलिप सोरेन, मोतिन मुर्मू, सुखु सोरेन, मनोज मरांडी, सुंदर हांसदा, पीयूष हांसदा, मलोती किस्कु सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें