Move to Jagran APP

प्रधानों ने किया ऑनलाइन लगान वसूली का विरोध

संसू महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में गुरुवार को माझी परग

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:36 AM (IST)
प्रधानों ने किया ऑनलाइन लगान वसूली का विरोध
प्रधानों ने किया ऑनलाइन लगान वसूली का विरोध

संसू, महेशपुर: प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में गुरुवार को माझी परगना लाहंती वैसी की बैनर तले ग्राम प्रधानों की बैठक जितेंद्र मुर्मू ने की। इसमें ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन लगान वसूली का विरोध किया गया। कहा गया कि सरकार इसे ऑफ लाइन करें। इसके अलावा बैठक में वनाधिकार नियम के तहत आदिवासी को बेदखल करने के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार करने, आदिवासी ग्राम विकास समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान को मनोनीत किये जाने के साथ-साथ आदिवासी परंपरागत सुरक्षा के लिए सरना कोड लागू करने, ग्राम के छोटे मोटे विवादों को ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में ही सुलझा दिये जाने पर चर्चा की गई। बैठक में जितेंद्र मुर्मू , बबलू मरांडी, कमलाकांत मुर्मू, किष्टो मुर्मू, शेखर सोरेन, अनिता मरांडी, इमानुअल टुडु, तारामुनी टुडु, मार्टिन मुर्मू, जोरजिना मुर्मू, बाबूजी मुर्मू, नोहा मरांडी, मरियम हेम्ब्रम, दिदिमुनि मुर्मू, सावित्री मुर्मू, जोहन मुर्मू, सुनील सोरेन, देवीलाल किस्कू, बैजून मरांडी, शिव नारायण बास्की आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.