Move to Jagran APP

गांधी का कृषि दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर महात्मा गांधी का कृषि में दर्शन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:06 AM (IST)
गांधी का कृषि दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
गांधी का कृषि दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन

महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर महात्मा गांधी का कृषि में दर्शन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इसके अलावा महिला सशक्तीकरण, गरीबी उन्मूलन एवं ग्राम स्वराज पर भी व्याख्यान दिया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भ्रमण शील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललन कुमार वैध ने कृषकों को गरीबी उन्मूलन, ग्राम स्वराज आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने स्वच्छता का महत्व एवं आवश्यकता विषय पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 50 महिला कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मी राहुल भट्टाचार्य, कोर्नेल हेंब्रम, विजय किस्कू, दुलाल रविदास सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.