एकजुट होकर विस चुनाव की करें तैयारी : जिलाध्यक्ष
पाकुड़ : कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संगोष्ठी सह बैठक का आयोजन
पाकुड़ : कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संगोष्ठी सह बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने की। बैठक शुरूहोने के पूर्व कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक सह संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद चुनाव में हुई हार की समीक्षा की।
जिलाध्यक्ष लखवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि नगर परिषद चुनाव में हार की ¨चता छोड़कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। हार से घबराना नहीं चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करें। महात्मा गांधी के आदर्शो को मानते हुए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, जिला सचिव कृष्णा यादव अविनाश, सज्जाद सहित अन्य उपस्थित थे।