किसानों की उम्मीद को सहेजने की तैयारी
पाकुड़ टिड्डी दल के हमले की आश्ाका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। फसल की बबा
पाकुड़ : टिड्डी दल के हमले की आश्ाका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। फसल की बर्बादी रोकने के लिए हर पहल की जा रही है। ताकि किसानों की उम्मीद को बर्बाद होने से बचाया जा सके। इसको लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही जिला स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्यदल गठित किया। इसमें उप विकास आयुक्त राम निवास यादव कार्यदल के अध्यक्ष होंगे। जिला कृषि पदाधिकारी संयोजक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी विनयकांत मिश्र, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी बी के सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार गौतम, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सदस्य होंगे।
उपायुक्त ने आत्मा के अरविद कुमार को टिड्डी नियंत्रण के लिए रसायनिक कीटनाशक की भंडारण की पर्याप्तता का आकलन करने को कहा। बाजार में कितना स्टॉक उपलब्ध हैं। जिले में कितना संभावित खपत हो सकता है और इस पर कितना व्यय होगा इसका आकलन कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने हाईस्पीड - लोवोल्यूम स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, गटोर स्प्रेयर, नैप सैक स्प्रेयर, वाहन पर प्रतिष्ठापित किए जाने वाले स्प्रेयर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने पावर स्प्रेयर होने की बात कहीं गई।
वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन को पिकअप वैन, छोटे ट्रक, ट्रैक्टर आदि को टैग करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कृषि - उद्यान्न समेत अन्य लाइन डिपार्टमेंटों के कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा। उनका अलग - अलग दल बनाया जाएगा, जो आवश्यकतानुसार कीटनाशक का छिड़काव कार्य करेंगे। इसमें वाहन चालक, कीटनाशक मिश्रण व छिड़काव कार्य करने वाले होगें।
उपायुक्त ने जन संपर्क टीम को किसानों को टिड्डी दल से फसलों के नुकसान एवं उससे बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। कृषि विभाग को जागरूकता संबंधित आडियो क्लिप तैयार करने को कहा गया।
उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से बात कर प्रखंड स्तरीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कृषि वैज्ञानिकों को किन प्रखंडों में और कौन - कौन सी फसल लगी है। उसका सर्वे करने को कहा। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विनयकांत मिश्र ने कहा कि समय कम हैं टिड्डी दल के आने से पूर्व सभी तैयारियां करने का निर्देश दिया।