पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जब्त
पाकुड़िया (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के खक्सा गांव के निकट पुलिस ने छापेमारी कर बालू लदे दो ट्र
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 06:27 PM (IST)
पाकुड़िया (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के खक्सा गांव के निकट पुलिस ने छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर के चालक भाग निकले। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना में रखा गया है। इसकी जानकारी खनन विभाग के पदाधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान देखा कि खक्सा गांव की ओर से दो ट्रैक्टर बालू लोड कर आ रहा है। दोनों ट्रैक्टरों को रोककर कागजात दिखाने को कहा गया। हालांकि दोनों चालक निकल भागे। बतातें चलें कि ब्रह्माणी नदी के बड़ा ¨सहपुर, बेनाकुड़ा व लखीजोल घाट से नियमित बालू का उठाव हो रहा है। थाना प्रभारी एनके ¨सह ने बताया कि कागजात देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें