पुलिस ने सुलझाया जमीन विवाद का मामला
महेशपुर (पाकुड) : थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के समीप खाली पड़ी जमीन को लेकर शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 03:00 AM (IST)
महेशपुर (पाकुड) : थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के समीप खाली पड़ी जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि रैयत मनोज भगत ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन के कुछ हिस्से में बगल के रैयत मंजूर शेख जबरन गड्ढा खोद रहा था। मंजूर बलपूर्वक मेरे जमीन में घर बनाना चाह रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तानातानी हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक खद्दी कुजूर पुलिस जवानों के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे। पुलिस अवर निरीक्षक ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला को सुलझा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें