Move to Jagran APP

साइकिल रेस में 20 जिलों के खिलाड़ी शामिल

संवाद सहयोगी पाकुड़ शहर के सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप जिला साइकिलिग एसोसिएशन की

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 10:38 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 10:38 AM (IST)
साइकिल रेस में 20 जिलों के खिलाड़ी शामिल
साइकिल रेस में 20 जिलों के खिलाड़ी शामिल

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : शहर के सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप जिला साइकिलिग एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइकिलिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उपविकास आयुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह, संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुधकांत पाठक, जिलाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने किया। इसमें 20 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

prime article banner

डीसी ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूमेंट कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर स्वस्थ करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह की प्रतियोगिता होनी अच्छी पहल है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सड़कों में साइकिल चलाने की अलग व्यवस्था की जाएगी। डीडीसी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जिले में प्रथम बार आयोजित होने से साइकिलिग के खिलाड़ियों का काफी मनोबल बढ़ेगा। साइकिल चलाने के प्रति लोगों के बीच अच्छी सोच आएगी। एसपी ने कहा कि जिले में साइकलिग प्रतियोगिता होना बहुत ही सौभग्य की बात है। साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण भी दूषित होने से बचेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को साइकिल से कभी-कभी कार्यालय जाना चाहिए। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता रविवार को संपन्न होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगें। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, अरर्देदु शेखर गांगुली, अभिषेक पांडेय, सुजीत विद्यार्थी, शाहिद इकबाल सहित अन्य मौजूद थे।

इन जिलों के खिलाड़ी हुए शामिल

प्रतियोगिता में राज्य के 20 जिले के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें पाकुड़ के अलावा साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, लोहरदगा, खूंटी, गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद आदि जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.