Move to Jagran APP

पौधरोपण से संतुलित रहता पर्यावरण

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : रेंजर अनिल कुमार ¨सह के प्रयास से बुधवार को वन प्रमंडल कार्यालय

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:15 PM (IST)
पौधरोपण से संतुलित रहता पर्यावरण
पौधरोपण से संतुलित रहता पर्यावरण

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : रेंजर अनिल कुमार ¨सह के प्रयास से बुधवार को वन प्रमंडल कार्यालय के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में पौधरोपण हुआ। वनकर्मी पवन गोंड भी मौजूद थे। पौधरोपण के पूर्व स्कूली बच्चों ने वन विभाग के नर्सरी से पौध लेकर पोषक क्षेत्र में लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने ग्रामीणों से पौधरोपण की अपील की। रेंजर, मुखिया व स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने मिलकर 160 पौधे स्कूल परिसर में लगाए। रेंजर ने बच्चों को पेड़-पौधों से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी।

loksabha election banner

रेंजर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर उक्त स्कूल की ओर पड़ी। उन्होंने देखा कि स्कूल परिसर में एक भी पौधा नहीं लगा है। पौधरोपण के लिए पर्याप्त जगह भी है। रेंजन ने पौधरोपण के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रेमजीत आनंद, डीएसई राजाराम साह को पत्र लिखा। स्वीकृति मिलने के बाद स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। रेंजर ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण की सुरक्षा होती है। संतुलन बना रहता था। पेड़-पौधा से हमें ऑक्सीजन मिलता है। ऑक्सीजन के बिना मनुष्य ¨जदा नहीं रह सकता है। रेंजर के इस पहल से स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.