शुद्ध हवा चाहिए तो पौधरोपण करें
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : दैनिक जागरण की ओर से पौधा लगाएं, पेड़ बचाएं अभियान के तहत शु
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : दैनिक जागरण की ओर से पौधा लगाएं, पेड़ बचाएं अभियान के तहत शुक्रवार को सिदो-कान्हू पार्क के समीप सड़क किनारे पौधरोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल व रेंजर अनिल कुमार ¨सह ने छायादार पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करें। पौधरोपण के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं।
पुलिस अधीक्षक व रेंजर ने सड़क किनारे महुंगुणी के पौधे लगाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शुद्ध हवा पाने के लिए पेड़ों को बचाना जरूरी है। पेड़-पौधे तभी बच सकते हैं जब हम जागरुक होंगे। समाज के लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा जरुरी है। इसके लिए पहाड़ी इलाके में निवास कर रहे लोगों को जागरुक करना पड़ेगा। उन्हें पेड़-पौधों का महत्व बताना होगा। वनक्षेत्र का दायरा घटता जा रहा है। इसका प्रमुख कारण वनों का उजड़ना है। पहाड़ी क्षेत्र में जिस गति से पेड़ों को काटा जा रहा है उस गति से पौधरोपण का कार्य नहीं हो पा रहा है। वन विभाग प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पौधे लगाते हैं लेकिन लोग उसकी सुरक्षा नहीं कर पाते हैं। पौधरोपण से ज्यादा जरुरी है उसे बचाना।
पाकुड़ रेंज के रेंजर अनिल कुमार ¨सह ने दैनिक जागरण के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में जागरूकता आएगी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा। पौधरोपण व उसकी सुरक्षा को लेकर युवाओं को भी जागरुक होने की जरुरत है। युवा वर्ग समाज में पौधरोपण का संदेश दें। इस मौके पर दादपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज रजवार, पवन गोंड़ सहित अन्य उपस्थित थे।