खेलकूद से होता शारीरिक व मानसिक विकास
पाकुड़ नववर्ष के उपलक्ष्य में धनुषपूजा स्थित चर्च मैदान में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोज
पाकुड़ : नववर्ष के उपलक्ष्य में धनुषपूजा स्थित चर्च मैदान में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मैथोडिस्ट चर्च धनुषपूजा में विशेष प्रार्थना सभा हुई। चर्च में विशेष प्रार्थना पास्टर रेव्ह. एमानुएल मुर्मू ने कराया। उन्होंने देश मे अमन शांति आपसी भाईचारा का संदेश दिया। इसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद में बाइबिल रेस, हंडी फोड़, चोकलेट रेस, आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर रेव्ह. एमानुएल मुर्मू ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है साथ साथ बौद्धिक विकास होता है। इसके उपरांत प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश बेसरा, चार्ल्स हेंब्रम, अंजू किस्कु, निकूदिमुस सोरेन, विनोति मुर्मू, नीतू हाजरा, विमल हाजरा, ईवा हेंब्रम, कुणाल मुर्मू, प्रकाश बास्की आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया।