मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
महेशपुर (पाकुड़) : सिविल सर्जन डॉ. भागवत मरांडी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शह
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 06:09 PM (IST)
महेशपुर (पाकुड़) : सिविल सर्जन डॉ. भागवत मरांडी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहरग्राम
का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सीएस मरांडी ने स्वास्थ्य से संबंधित कागजातों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से मरीजों की सेवा करें। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर सरिता नीलम खालको समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें