पाकुड़ के DCLR सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज Pakur News
DCLR रविंद्र चाैधरी दुमका से पाकुड़ आ रहे थे। सरकारी वाहन सुमो पर सवार थे। पाडेरकोला के पास वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया।
By MritunjayEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 03:09 PM (IST)
पाकुड़, जेएनएन। पाकुड़ के डीसीएलआर रविंद्र चाैधरी सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।
चाैधरी दुमका से पाकुड़ आ रहे थे। सरकारी वाहन सुमो पर सवार थे। पाडेरकोला के पास वाहन अनियंत्रित होकर सुमो बिजली पोल से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजीव रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमार और अंचल अधिकारी सफी आलम घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
दुर्घटना में वाहन चालक और डीसीएलआर के साथ चल रहे कर्मचारी भी घायल हुए हैं। सबका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें