पाकुड़ को मिला 11 खेलों का कोटा
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : स्पोर्टस कंप्लेक्स होटवार रांची में आयोजित होने वाले झारखंड ओल
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : स्पोर्टस कंप्लेक्स होटवार रांची में आयोजित होने वाले झारखंड ओलंपिक गेम्स में पाकुड़ जिला के खिलाड़ियों को 11 तरह के खेल में प्रदर्शन करने का मौका मिला है। प्रतियोगिता 10 फरवरी से शुरू होगी। यह जानकारी बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम परिसर में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ए. गांगुली व सचिव रणवीर ¨सह ने दी।
अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि झारखंड ओलंपिक गेम्स 10 से 12 फरवरी तक चलेगा। इसमें 30 तरह के खेल होंगे। पाकुड़ जिला को 11 खेलों का कोटा मिला है। इसमें एथलेटिक्स, बाउ¨लग, साइक¨लग, बास्केट बॉल, शू¨टग, योगा सहित अन्य खेल शामिल है। 11 प्रकार के खेलों में भाग लेने के लिए शीघ्र ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 29 सदस्यी टीम 9 फरवरी को रांची के लिए रवाना होगी। संघ के सचिव रणवीर ने बताया कि ओलंपिक संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट व कीट दिया जाएगा। उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर व डीडीसी रामनिवास यादव हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना करेंगे। मौके पर अभिषेक पांडेय, अशोक कुमार सिन्हा, बमभोला उपाध्याय, राजकिशोर उपाध्याय आदि थे।