आग लगने से हजारों की धान जलकर राख
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा गांव के खलिहान में बुधवार को धान क
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 07:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा गांव के खलिहान में बुधवार को धान के पल्ले मे आग लग जाने से हजारों रूपये का धान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी । इसके बाद अनिशामन वाहन के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग की लपटें काफी तेज रहने के कारण गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस घटना से गांव के किसान मंगल हांसदा, मंगल मरांडी व ठाकुर मुर्मू का लगभग 70 हजार रुपए के मूल्य का धान का पल्ला जलकर राख हो गया। पंचायत के मुखिया लखन हांसदा सहित गांव के ग्रामीण ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा राशि दिए जाने का मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें