नप चुनाव के लिए संगठित हो कार्यकर्ता
पाकुड़ : बापू पुस्तकालय में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से शहरी कार्यकर्ताओं के एक
पाकुड़ : बापू पुस्तकालय में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से शहरी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आलमगीर आलम ने किया। कार्यशाला में शहरी क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में पाकुड़ नगर परिषद चुनाव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि नगर परिषद का चुनाव जीतने के लिए अभी से ही तैयारी शुरु कर दें। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।
विधायक आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर परिषद की चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर उम्मीदवार को उतारा जाएगा। नगर परिषद की चुनाव में हमारी जीत निश्चित है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता इमानदारीपूर्वक काम करें। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव में मजबूती से काम करने की जरुरत है। कार्यकर्ता मजबूत होंगे तभी पार्टी मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी निर्देश प्राप्त होगा उसी प्रकार काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, प्रवक्ता मो. मुख्तार हुसैन, जिला सचिव कृष्णा यादव, संतु चौधरी, विवेक गोस्वामी, प्रमोद डोकानिया सहित अन्य उपस्थित थे।