नामांकन पूर्व भाजपा-झामुमो ने किया शक्ति प्रदर्शन
पाकुड़ : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा व झामुमो के प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा गया
पाकुड़ : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा व झामुमो के प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा गया। भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संपा साहा एवं सुनील कुमार सिन्हा की ओर से नामांकन पर्चा दाखिल करने के पूर्व शहर में गुरुवार को रैली निकाली। भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ तांतीपाड़ा स्थित नगर कार्यालय से रैली निकाली। उक्त रैली गांधी चौक से मुख्य मार्ग होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची। इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशियों ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अमरेंद्र ¨सह मुन्ना, जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, जिला महामंत्री बलराम दूबे, पूर्व सांसद देवीधन बेसरा, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, भाजपा नेत्री मिसफीका, अनुग्रहित प्रसाद साहा, दुर्गा मरांडी, दिलीप ¨सह, पवन भगत, प्रसन्ना मिश्र, भाष्कर पांडेय, गोपी दूबे, साधना ओझा, शबरी पाल, पार्वती देवी सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद थे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मीरा प्रवीण ¨सह उर्फ डोली पांडेय एवं महावीर भगत ने नगर निकाय चुनाव में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। झामुमो प्रत्याशी अपने समर्थकों के शहर के गांधी चौक से रैली निकालकर मुख्यमार्ग होते हुए नामांकन स्थल अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव, समद अली, मंटू भगत, शाहिद इकबाल आदि मौजूद थे।