दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ घोषित करें
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को वीडियो वार्ता के जरिए पा
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को वीडियो वार्ता के जरिए पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप कुमार झा को गांधी जयंती दो अक्टूबर तक जिला को ओडीएफ यानि खुले में शौच मुक्त करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव सुधीर कुमार त्रिपाठी के अलावा कई विभागों के सचिव उपस्थित थे। एनआईसी में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव, पीएचईडी कार्यपालक अभियंता एस कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिले में 1.44 लाख शौचालय निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 95 हजार शौचालय का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को शेष शौचालयों का निर्माण कार्य 30 सितंबर तक अपनी देखरेख में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन इसकी समीक्षा करने को कहा। वीडियो वार्ता में बताया गया कि पाकुड़ जिला में भी 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक'स्वच्छता ही सेवा'कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उपायुक्त समेत सभी अधिकारियों को प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम पंचायतों के प्रतिनिधियों को जोड़ने को कहा।