बंगाल में रेल चक्का जाम से पाकुड़ के यात्री हलकान
पाकुड़ नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) पास होने के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुरारोई स्ट
पाकुड़ : नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) पास होने के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुरारोई स्टेशन पर शनिवार सुबह 09 से दोपहर ढाई बजे तक रेल चक्का जाम रहा। इससे रामपुरहाट- पाकुड़ रेलखंड के कई ट्रेनों का परिचालन रद्द हुआ तो कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया गया। इस मार्ग पर लगभग छह घंटा रेल का परिचालन ठप रहा है। ट्रेनों का परिचालन छह घंटा प्रभावित होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर महिला यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अप में सुबह 10:30 बजे बर्द्वमान-तीनपहाड़ पैसेंजर जाने के बाद संध्या तीन बजे चेन्नई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पहली ट्रेन गई। मुरारोई स्टेशन पर जाम होने से कंचनजंघा एक्सप्रेस को रुट बदल कर चलाया गया। वहीं डाउन कंचनजंघा व झाझा-गोवाहाटी एक्सप्रेस 16 नवंबर तक रद्द किया गया है। डाउन में सुबह 10:45 बजे के बाद शाम तीन बजे जयनगर-हावड़ा 53042 पहली गाड़ी गई। मुरारोई स्टेशन पर घटना को लेकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है। स्टेशन प्रबंधक ड़ी.हेम्ब्रम ने बताया कि उक्त घटना को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ व जीआरपी को सर्तक रहने व स्टेशन पर गश्ती बढ़ाने के लिए कहा गया है। ट्रेन प्रभावित होने से यात्री को घंटों इंतजार करना पड़ा।