Move to Jagran APP

वैवाहिक विवाद में हुई सोनामुनी की हत्या

अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : आपसी विवाद में मनोज देहरी ने शुक्रवार देर शाम पत्नी सोनामुनी पहाड़िन

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM (IST)
वैवाहिक विवाद में हुई सोनामुनी की हत्या
वैवाहिक विवाद में हुई सोनामुनी की हत्या

अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : आपसी विवाद में मनोज देहरी ने शुक्रवार देर शाम पत्नी सोनामुनी पहाड़िन (21) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वह उस दिन जामुगढि़या-बड़ापहाड़पुर जिरली टोला स्थित नाना के घर थी। मृतका का नाना नारायण पहाड़िया ने शनिवार को मनोज देहरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित मनोज फरार हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों के मुताबिक वैवाहिक विवाद के कारण उसकी हत्या हुई।

loksabha election banner

मृतका के नाना नारायण पहाड़िया की मानें तो काठीकुंड थाना क्षेत्र के लकड़ा पहाड़ी निवासी मनोज देहरी उसके यहां आया था। मनोज के आने के कुछ देर बाद सोनामुनी ने कहा कि वह लकड़ी काटने के लिए जंगल जा रही है। नाना ने उसे जंगल जाने से मना किया। लेकिन इसके बाद भी वह चली गई। उसके पीछे-पीछे मनोज भी चला गया। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आई तो खोजबीन की जाने लगी। इसी दौरान नारायण ने देखा कि सोनामुनी का शव गांव के बाहर पगडंडी पर पड़ा था। नारायण ने बताया कि मनोज व सोनामुनी की शादी रीति-रिवाज से कराना चाहता था। मनोज इसका हमेशा विरोध करता था। वह सोनामुनी को ऐसे ही पत्नी बनाकर रखना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी कारण उसकी हत्या की गई। थाना प्रभारी सुकुमार टुडू ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.