गांव में सौहार्द बनाए रखें: सांसद
महेशपुर प्रखंड के डांगापाड़ा गांव में रविवार को सांसद ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर प्रखंड के डांगापाड़ा गांव में रविवार को सांसद विजय हांसदा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। कहा कि हाल में जो घटना हुई वह एक दुर्भाग्य पूर्ण थी। महेशपुर के लोग हमेशा शांति की राह पर चलते रहे हैं। डांगा पाड़ा सहित महेशपुर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। शांति और सौहार्द बनाएं रखें। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, केंद्रीय समिति सदस्य कुणाल हेम्ब्रम, सनाउल हक, मोहसीन मंडल, राजेन्द्र मरांडी, पलटू शेख, अरसद अली, पप्पू अंसारी, अनारुद्दीन अंसारी, सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें