सुबह कोहरे का कहर, दोपहर में मिल रही राहत
पाकुड़ : जिले भर में कोहरे के कहर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ह
पाकुड़ : जिले भर में कोहरे के कहर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। हालांकि मकर संक्रांति के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे घट रहा है। कुछ दिन पूर्व जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल थे। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एकाध सप्ताह में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इधर, सुबह घना कोहरा छा जाने के कारण वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई है। सुबह में स्कूली बच्चे ठंड से सामना कर स्कूल जा रहें हैं। सुबह पारा में गिरावट तो आती है लेकिन दोपहर में धूप खिलने के बाद पारा चढ़ जाता है। दोपहर में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर में अधिकतर लोग कम ही गरम कपड़े का उपयोग कर रहें हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।