बच्चों को दी गई मिजिल्स-रुबेला का टीका
पाकुड़ : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज में शु
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:45 PM (IST)
पाकुड़ : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को मिजिल्स-रुबेला का टीका लगाया गया। शुरूआती दौर में बच्चे डर रहे थे। लेकिन जब कुछ बच्चों ने टीका लिया तो उसके बाद सभी बच्चे उत्साहित होकर टीका लेने लगे। गंधाईपुर में एएनएम अनिता कुमारी व मंजूला विश्वास ने 362 बच्चों को टीका लगाया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, प्रदीप विश्वास, सुमंत कुमार विश्वास, इब्राहिम शेख, मृत्युंजय कुमार, मो. जहांगीर आलम, शमीम अख्तर, फौजूल कबीर, मुताहार हुसैन ने टीकाकरण में सहयोग कर अभियान को सफल बनाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें