शादी का झांसा देमहिला से दुष्कर्म, आरोपित धराया
जागरण संवाददाता पाकुड़ इस्लामपुर गांव निवासी शाहाबुद्दीन शेख ने एक गांव की महिला के साथ
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : इस्लामपुर गांव निवासी शाहाबुद्दीन शेख ने एक गांव की महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी से इंकार करने के बाद पीड़िता ने बुधवार की देर शाम मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शाहाबुद्दीन को बुधवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने बताया कि महिला को उसके पति ने करीब चार-पांच पूर्व छोड़ दिया था। महिला को एक बेटा भी है। आरोपित शाहाबुद्दीन की मोबाइल रिपेयरिग की दुकान है। महिला उसके दुकान पर आना-जाना करती थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित करीब एक वर्ष से महिला के साथ दुष्कर्म करते आ रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उनसे शादी करने का वादा किया था। बाद में इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर उसी समय आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इस्लामपुर गांव पहुंचा। आरोपित को भनक लगते ही भाग गया। पुन: जब घर वापस आया तो पुलिस ने उसे इस्लामपुर पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।