पाकुड़ में चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म
Misbehavior with girl in jharkhand. झारखंड के पाकुड़ में चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 02:47 PM (IST)
संसू, महेशपुर (पाकुड़)। झारखंड के पाकुड़ में चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम एक युवती के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में महेशपुर थाने में गांव के सुकुद्दीन शेख के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। उसी समय सुकुद्दी न शेख घर में घुस गया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें