शारीरिक दूरी बनाकर मनाएं त्योहार
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समि
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीपीओ शशि प्रकाश ने की। मुख्य अतिथि बीडीओ दिलीप कुमार महतो, सीओ रितेश जायसवाल शामिल हुए। पदाधिकारियों ने तमाम लोगों से अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। कोरोना काल में अपने-अपने घरों में रहकर ही बकरीद की नमाज अदा करें। घर पर भी शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। सरकारी निर्देशों का हर हाल में अनुपालन करना है।
सीओ रितेश जायसवाल ने कहा कि पर्व के बाद घर से निकलने वाले कूड़ा आदि को आंगन में ही गड्ढा खोदकर डाल दें। एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार के दिन शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को अवश्य दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर थाना के सुरेश कुमार सिंह, राम सूरत सिंह, मृत्युंजय पाठक, नर्वदेश्वर सिंह, पुनीत गौतम, टिकू रजक, शुभम कुमार सिंह सहित विधायक प्रतिनिधि अब्दुल बदुद, दुर्गा मरांडी, नरेन साहा, सनाउल हक, अनारुद्दीन मियां, महबूब आलम, विजय भंडारी, साइमन मुर्मू, लखीराम हांसदा, फूल बाबू कोड़ा, सद्दाम हुसैन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।