शारीरिक दूरी के साथ घर में मनाएं बकरीद
संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया ईदगाह में रविवार को ईदगाह कमेटी की बैठक
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पाकुड़िया ईदगाह में रविवार को ईदगाह कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता नेजाद अली ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बकरीद का नमाज ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी। सभी लोग अपने-अपने घर पर त्योहार मनाएंगे। नमाज भी घर पर ही पढ़ेंगे। घर पर नमाज के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने व मास्क का उपयोग करने का भी निर्णय लिया गया।
एक दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए गला नहीं मिलने की भी बात कही गई। कमेटी के सचिव बनिज अंसारी, सदस्य मेहमूद अंसारी, परवेज आलम, महताब अंसारी, कामू अली, मो. सहजाद, सुभान रकीब सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें