केंद्र सरकार की लोकप्रियता से घबराया विपक्ष : मिसफीका
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा नगरनबी मंडल कार्यसमिति की बैठक नगरनबी आंगनबाड़ी केंद्र में म
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा नगरनबी मंडल कार्यसमिति की बैठक नगरनबी आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका, विधानसभा संयोजक बलराम दूबे शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति निर्मूल है, क्योंकि उनके पास सक्षम नेतृत्व नहीं है। विपक्ष सिर्फ विरोध की राजनीति कर रहा है। क्योंकि उनके पास विरोध के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। महगठबंधन के दल एक षड्यंत्र के तहत आम जनता को गुमराह कर अपनी राजनीति रोटी सेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता से महागठबंधन घबरा गया है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्रों में बुथ लेबल पर अपने कार्य और पहुंच के आधार पर संगठन को मजबूत बनाएं। इसके अलावा मोहन मंडल, डी मोहम्मद, प्रधान किस्कू व नुरजेमान शेख ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में धर्मेंद्र त्रिवेदी, पंकज साह, असीम मंडल, लुतफुल शेख, लक्ष्मण घोष, होरो राजवंशी, मो. रफीक, मुजफ्फर शेख, जयप्रकाश ¨सह, गोवर्धन राय, चंद्रशेखर घोष, भोला यादव जैसे कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
बैठक के दौरान पत्थर व्यवसायियों ने प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका के समक्ष बंद पडे पत्थर उद्योग से संबंधित समस्याओं को रखा।स्थानीय लोगों ने रेलवे ब्रिज एवं पेयजल की समस्या को सामने रखा। समस्याओं से अवगत होकर उन्होंने समाधान करने का आश्वासन दिया।