भाजपा सरकार से त्रस्त जनता
पाकुड़िया (पाकुड़) : स्थानीय डाकबंगला परिसर में मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठ
पाकुड़िया (पाकुड़) : स्थानीय डाकबंगला परिसर में मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने की। बैठक में स्थानीय जन समस्याओं पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जरुरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल रहा है। जिन्हें आवास मिला है उन लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। राशन कार्डधारियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। योग्य लाभुकों का नाम वृद्धावस्था पेंशन से काट दिया गया है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। आंदोलन का शीघ्र ही रुपरेखा तैयार किया जाएगा। मौके पर कांग्रेसी नेता देवीलाल मुर्मू, राजकुमार भगत, वीरेन वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।