जल,जंगल जमीन के लड़ा है झामुमो : साइमन
-विधायक के आवास में हुई विस स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक -चुनाव को लेकर तैयारी शुरु
-विधायक के आवास में हुई विस स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक
-चुनाव को लेकर तैयारी शुरु करने का किया आह्वान संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी के आवास पर रविवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता विधायक साइमन मरांडी ने की। बैठक में बदलाव यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई।
कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक साइमन मरांडी ने कहा कि जल, जंगल व जमीन के लिए झामुमो लंबी लड़ाई लड़ी है। जिसके बदौलत झारखंड को अलग राज्य का गठन हो पाया। सरकार पूंजीपतियों के हाथों बिक चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जबकि वे स्वयं सूबे के निवासी नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने लिट्टीपाड़ा को गोद लिया। परंतु मुख्यमंत्री ने लिट्टीपाड़ा का कितना विकास किया है वह देखने पर ही पता चलता है। करोड़ों की लागत से हुई पौधरोपण नष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि झामुमो ही राज्य का चहुंमुखी विकास कर सकती है। झामुमो में निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है। जनता अब बदलाव चाह रही है। विधायक ने कार्यकत्र्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा।
इस मौके पर अब्दुल गनी, अशोक भगत, पप्पू अंसारी, पप्पू टुडू, माणिक मरांडी, बाबूजी किस्कु, कालू साहा, राम मरांडी, कबीर मोमिन, सूदन यादव, चंदन मंडल, लखिचांद मंडल, वकील सोरेन, कादिर अंसारी, मंटू साहा, अनिल साहा आदि उपस्थित थे।