नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाओ का संदेश
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो (गीत एवं नाटक प्रभाग) की ओर स
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो (गीत एवं नाटक प्रभाग) की ओर से रविवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। यह मंचन प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर चौक पर हुआ। इस आयोजन के केन्द्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान था। रामगढ़ कला जत्था रजरप्पा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य जैसी विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रामगढ़ कला जत्था के सदस्य देवधारी करमाली, चंदनदीप करमाली, विनोद कुमार सिन्हा, नरेश चन्द्र महतो, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, रूपा सिन्हा ने बताया कि बेटी बोझ है, इस अवधारणा को बदलने के लिए हमने प्रस्तुति दी। लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि बेटी केवल एक समस्या है क्योंकि शादी में भारी-भरकम दहेज देना पड़ता है। आज के दौर में बेटी किसी से कम नहीं है। बेटी नहीं होगी, तो बहु कहां से लाएंगे जैसे विषयों के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।