Move to Jagran APP

पुलिस के पहुंचते ही मोड़े मांझी स्थगित

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) बेनादती गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:46 PM (IST)
पुलिस के पहुंचते ही मोड़े मांझी स्थगित
पुलिस के पहुंचते ही मोड़े मांझी स्थगित

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : बेनादती गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर रविवार को आयोजित मोड़े मांझी (बैठक) पुलिस सक्रियता के कारण स्थगित हो गई। मोड़े मांझी की सूचना पर पुलिस सुबह ही गांव पहुंच गई थी। एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र रविदास दलबल के साथ गांव में दिनभर कैंप किया। मोड़े मांझी स्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया। एसडीपीओ ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। कहा कि जमीन विवाद का मामला थाने में सुलझाया जाएगा। अंचलकर्मी व दोनों पक्षों की उपस्थिति में जमीन विवाद का समाधान किया जाएगा। पुलिस पदाधिकारियों को समझाने के बाद मोड़े मांझी का कार्यक्रम स्थगित हुआ।

loksabha election banner

इधर, मोड़े मांझी की भनक लगते ही दूसरे पक्ष के कनगोई मुर्मू व अन्य लोग महेशपुर थाना में शरण लिए। पुलिस प्रथम पक्ष के सोनाराम किस्कू व उसके भाई बलिराम किस्कू को भी थाना ले गई। ग्रामीणों से हो रही वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान, लहंती वैसी के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू एवं सियालपहाड़ी के ग्राम प्रधान कमलाकांत मुर्मू मौजूद थे।

32 बीघा जमीन के लिए विवाद

चंडालमारा पंचायत के बेनादती गांव में प्रथम पक्ष के सोनाराम किस्कू, उसका भाई बलिराम किस्कू व दूसरे पक्ष के कनगोई मुर्मू, सुशील मुर्मू, ठाकुर मुर्मू, बाबुर्जी मुर्मू व बाबूराम मुर्मू के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। बेनादती गांव में मौजा संख्या 93 के जमाबंदी नंबर 9 में 32 बीघा, 2 कट्ठा 17 धूर जमीन है। सर्वे खतियान में हड़मा मुर्मू ही जमीन के रैयत हैं। जमीन को लेकर न्यायालय में 15 जून 2020 को केस भी किया गया है। दोनों पक्षों के लोग जमीन पर दावा कर रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

सुबह 10 बजे से तय था मोड़े मांझी

बेनादती गांव में दोनों पक्षों द्वारा जमीन पर कब्जा करने के लिए सुबह 10 बजे से मोड़े मांझी रखा गया था। बैठक चार बजे तक चलने का निर्णय लिया गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मोड़े मांझी दो दिनों तक चलता। विधि-व्यवस्था भंग होने तथा अप्रिय घटना की संभावना के मद्देनजर पुलिस मोड़े मांझी के पूर्व गांव पहुंच गई।

दो दिनों तक गांव में निषेधाज्ञा

बेनादती गांव में मोड़े मांझी को लेकर एसडीओ ने गांव व उसके बाहर एक किलोमीटर के दायरे तक निषेधाज्ञा लगा दी है। सोमवार को भी गांव में निषेधाज्ञा लागू रहेगा। पुलिस दो दिन गांव में कैंप करेगी। मोड़े मांझी को लेकर गांव में पुअनि ब्रजकिशोर सिंह, टिकु रजक, शुभम कुमार सिंह, अमर कुमार मिज, सअनि सुरेश प्रसाद, खुदीराम हेम्ब्रम, मृत्युंजय कुमार पाठक सहित पुलिस बल कैंप किए हुए थे।

-------

मोड़े मांझी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांव में काफी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों को समझाया गया है। गांव में शांति बनाए रखने का आग्रह भी किया गया है।

नवनीत हेम्ब्रम, एसडीपीओ

महेशपुर, पाकुड़

-----

मुख्यालय डीएसपी भी पहुंचे महेशपुर

मोड़े मांझी सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद महेशपुर थाना पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। दोनों को समझाया। कहा कि मोड़े मांझी करना अपराध है। जमीन विवाद का मामला आपस में बैठकर सुलाझाया जा सकता है। दोनों पक्ष गांव में शांति बनाएं रखें। विधि-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.