पोषण युक्त आहार से कराया अवगत
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) पोषण माह अभियान के तहत गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र मे
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : पोषण माह अभियान के तहत गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. श्रीकांत सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव ने किया। महिलाओं को पोषण युक्त आहार से अवगत कराया। महिलाओं को पोषण युक्त आहार के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन राय ने पोषण अभियान से संबंधित जानकारी दी। वरीय वैज्ञानिक ने कहा कि हमें विटामिन, प्रोटीन व पोषक तत्वों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सब्जियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सेविकाओं के बीच सामग्री का भी वितरण किया गया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें